फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के छात्रों ने तहसील में किया प्रवक्ता के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बीएड की प्रवक्ता के द्वारा छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर बीएड के छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से प्रवक्ता के तबादले की मांग की। एसडीएम राकेश तिवारी ने वन मंत्री के निर्देशानुसार छात्रों और प्रवक्ता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शनिवार को एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में छात्र एसडीएम के पास अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रवक्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। बीएड की प्रवक्ता ने एसडीएम के समक्ष उन पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों को समय पर फाइल बनाने और कक्षाओं में नियमित आने के लिए उन्होंने एक शिक्षक के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए छात्रों के भविष्य के लिए डांट जरूर लगाई है, लेकिन साजिशन उनकी डांट का गलत मतलब निकालकर पेश किया जा रहा है, जो निराधार है।
छात्रों ने प्रवक्ता पर कक्षा और महाविद्यालय परिसर में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रवक्ता छात्रों का मनोबल गिराने का काम करती है। प्रवक्ता का विरोध करने पर उन्हें प्रैक्टिकल में देख लेने की धमकी दी जाती है। इसके कारण छात्र-छात्राएं डरीं हुई हैं। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, छात्र सौरभ डबराल, संतोष कुमार, पंकज जुयाल, बिमलेश चौहान, अंजलि, मीनाक्षी, प्रीति, पूजा, ममता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें