लैंसडौन क्षेत्र के गुमखाल में एक व्यक्ति ने अपने नापखेत की जमीन से बिना अनुमति के 11 पेड़ काट डाले। शिकायत मिलने पर वन अधिकारियों ने मुआयना कर शिकायत को सही पाया। मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग ने केस दर्ज कर लिया है। जुर्माने के लिए केस की फाइल वन संरक्षक शिवालिक को भेज दी गई है। लैंसडौन रेंज के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि गुमखाल निवासी भगत सिंह ने अपने नापखेत की जमीन से 11 पेड़ों को वन विभाग की अनुमति के बिना ही काट डाला है। स्थानीय लोगों से मिली शिकायत पर वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि काटे गए 11 पेड़ों में से 6 पेड़ बांज थे। आरोपी के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई की जा रही है।