कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी मठाली के 11 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर परचम लहराया है। छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय में आयोजित समारोह में सभी चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
एससीईआरटी की ओर से गत 8 अगस्त को हुई इस परीक्षा में कक्षा छह से तनुज, मोहित, कक्षा नौ से अक्षिता, शिल्पी, प्रियांशु, सुमित, विकास, दीपांशु, विक्की, रिया, अक्षत का चयन हुआ है। कक्षा-6 के तनुज ने जयहरीखाल ब्लॉक में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने तनुज समेत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। इस मौके पर विष्णु सिंह, मुकेश ढाैंडियाल, दीपक जदली, वंदना नेगी, विनोद रावत, अनिल बुड़ाकोटी आदि शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया व उन्हें आगे मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संवाद