फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बनने से बाद भाबर के युवा कौशल विकास प्रशिक्षण से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम बनने के बाद भाबर के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के युवाओं ने राज्य और केंद्र सरकार से इस योजना का लाभ युवाओं का देने की मांग की है।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उमरावपुर निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त मुख्य लेखाधिकारी मोहन सिंह रावत ने नगर निगम में शामिल भाबर क्षेत्र के 35 ग्रामपंचायतों के 73 गांवों के बेरोजगार युवाओं को ग्रामीण कौशल योजना का लाभ न मिलने का मामला उठाया है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय एसपीएमयू ग्रामीण विकास को ज्ञापन भेजकर युवाओं की दिक्कत बताई है। मामले में उन्होंने गत 29 जनवरी को कौशल विकास मंत्री डा. हरक सिंह रावत को एक ज्ञापन प्रेषित किया था, बावजूद इसके अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। दुर्गापुर निवासी यतेंद्र भट्ट, श्यामसुंदर कंडवाल, महेंद्र सिंह, राम सिंह, अर्जुन सिंह ने कहा कि नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायत में शिक्षा और रोजगार की समस्या पूर्ववत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें