फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने ली शतप्रतिशन मतदान कराने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/बेदीखाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय बेदीखाल में मतदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने छात्रों को 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। छात्रों ने विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डा. देवेश प्रसाद भट्ट ने की। उन्होंने सभी छात्रों से लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो असहाय और दिव्यांग हैं उन लोगों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाकर अच्छे नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाएं। इस मौके पर डा. अनुपमा त्यागी, रामकिशन पाल, नीलम, क्षेत्रपाल पुंडीर, छात्रसंघ सचिव शुभम रावत, महेंद्र सिंह रावत, निर्मला बहुखंडी, निर्मला रावत और अलका रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें