फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदेव बाबा मंदिर के पुजारी पर कातिलाना हमला करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जगदेव बाबा मंदिर मवाकोट के पुजारी गणेश गिरी महाराज पर कातिलाना हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गत 27 फरवरी की सांय दो युवकों ने मवाकोट जगदेव बाबा मंदिर के पुजारी गणेश गिरी महाराज पर उस वक्त कातिलाना हमला कर घायल कर दिया था, जब उन्होंने युवकों को जूते पहनकर कुटिया में आने से मना कर दिया। हमलावर वहां से भाग गए थे। इस मामले में 28 फरवरी को कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसआई सूरत शर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप थापा उर्फ सन्नी पुत्र स्व. सोहन सिंह, निवासी ग्राम गोरखपुर मवाकोट और अमित रावत पुत्र लखन सिंह निवासी ग्राम नंदपुर को रविवार दोपहर बीईएल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें