फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्र प्रतियोगिता में अंश और धर्मवीर ने भरे सपनों के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के बीआरसी कीर्तिखाल में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग की ब्लॉक स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अंश चौधरी और उच्च प्राथमिक वर्ग में धर्मवीर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने किया। सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अंश चौधरी, मानसी, प्रियांशु और उच्च प्राथमिक वर्ग में धर्मवीर, रिया, ऐश्वर्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अमन कंडवाल, निकिता और उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रीति, सलोनी, आयुष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कविता और सलोनी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु और दिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में रिया, अंशिका, ऐश्वर्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रियांशी, सुमन, श्रुति और उच्च प्राथमिक वर्ग में ऐश्वर्या, आयुष, सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लोकनृत्य प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में जमरखेत, गुमखाल और पाटली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बासिंज्ञाना, हिलोगी और पाली मस्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कमलेश, आयुष और मानसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टॉल संयोजन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलोगी ने बाजी मारी। नुक्कड नाटक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जमरखेत, कांडी, पाटली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। एसएमसी प्रदर्शन में सीआरसी जमेली ने प्रथम, राजखील ने द्वितीय और सिंराई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाली की प्रधानाध्यापिका सरिता कोठिया को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक के पुरस्कार के लिए चुना गया। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र तोमर व उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंत्युरा ब्लॉक समन्वयक बिक्रम राणा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें