पौड़ी। दिवंगत छात्रा नेहा के शव की निगरानी प्रशासन की टीम करेगी। जिला प्रशासन ने दिल्ली आयुक्त कार्यालय व अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर छात्रा के शव को गांव लाए जाने की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार ने बताया कि छात्रा के निधन से पूरा जनपद दुखी है। दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने दिल्ली आयुक्त कार्यालय व सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर छात्रा के शव को गांव लाए जाने की व्यवस्था की। तहसीलदार पौड़ी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रात में छात्रा के शव की निगरानी करेगी।