कोटद्वार। पुलिस विभाग की ओर से गरीब असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दानदाताओं की मदद से एसएसपी पौड़ी जगत राम जोशी ने 400 जरूरतमंदों को रजाई बांटी।
सोमवार को कोतवाली परिसर में आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम में एसएसपी पौड़ी जगत राम जोशी ने कहा कि पुलिस जहां अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य करती है, वहीं सामाजिक दायित्यों को पूरा करने में अपना पूरा सहयोग करती है। पुलिस के अधिकारी और जवान वरिष्ठ नागरिकों के घर पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए डाक्टरों से उनका चेकअप करा रहे हैं। इससे पुलिस और जनता में संवाद कायम हो रहा है और पुलिस की नकारात्मक छवि में सुधार आ रहा है।
इस अवसर पर श्री सिद्धबली सरिया के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंघल, श्रीकृष्ण दास गुप्ता, सिंपेक्स फार्मा के जीएम एएन मिश्रा, सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिलवाल सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
-फोटो