फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में यशोदा और राहुल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से नगर क्षेत्र संकुल के प्राथमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में कादिर ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और फयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से 50 मीटर बालिका वर्ग में यशोदा, फरहीन, सृष्टि, 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राहुल, फयान, अरमान, बालिका वर्ग में यशोदा, फरहीन, आलिया, 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आशीष, फयान, अंकित, हिंदी सुलेख में आशीष, सिमरन, यशोदा, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में कामिल, आशीष व मानसी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद डोबरियाल, भोपाल सिंह रावत, सैयद अजीम हैदर नकवी, नफीस अहमद, जेपी केष्टवाल, अजय कुमार, रमेश चंद्र भट्ट, मंजूषा बौंठियाल व सुधा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें