जयहरीखाल। डा. भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें 1500 मी. दौड़ में बालिका वर्ग से शबनम और बालक वर्ग से सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज जयहरीखाल परिसर के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीजी कालेज सतपुली की प्राचार्य डा. रेनू नेगी और पीजी कालेज जयहरीखाल की प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने किया। प्रतियोगिता के तहत 200 मी. दौड़ में बालक वर्ग से अमन ने प्रथम, पारस ने द्वितीय, रोहित ने तृतीय और बालिका वर्ग से प्रियंका ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय व चिन्तन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी. दौड में बालक वर्ग से सचिन, लव, रोहित और बालिका वर्ग से राधिका असवाल, शबनम, अंजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पर रहे। 1500 मी. दौड़ में बालक वर्ग से सचिन, लव, आकाश और बालिका वर्ग से शबनम, अंजलि, शालूू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 800 मी. दौड़ मेें शबनम ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक के बालक वर्ग से सचिन, स्वप्निल, आकाश और बालिका वर्ग से मुस्कान, सपना, आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल, डा. संजय कुमार, रामसूरत, कमल कुमार, संजय मदान, डीसी बेवनी, आरके सिंह व विमल रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो