फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालढांग मार्ग की मरम्मत शुरू, दो दिन बाद शुरू होगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की लाइफ लाइन चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर दशहरा पर्व के अगले दिन से यातायात शुरू हो जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के निर्देश पर हरकत में आए वन विभाग ने सड़क को यातायात के लायक बनाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस बरसात में सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन माह से बंद चिलरखाल-लालढांग मार्ग को अगले दो दिन में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के संज्ञान में मामला आने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग ने मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी है। बरसात में सिगड्डी स्रोत, मेहली स्रोत, चमरिया स्रोत के उफान पर रहने से यहां बने रपटे बह गए हैं। जहां पर विभाग मिट्टी डालकर सड़क को समतल करने में जुट गया है। चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए राज्य के भीतर से लालढांग, हरिद्वार और देहरादून जाने का एक मात्र सुगम मार्ग है। क्षेत्रवासी इस मार्ग से लालढांग, चमरिया, रसूलपुर समेत हरिद्वार के गांवों के लिए आवाजाही करते हैं।

इस बार बरसात से सड़क को काफी नुकसान हुआ है। सड़क को फौरी रूप से खोलने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। अगले दो दिन में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्रपाल, रेंज अधिकारी लालढांग
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें