फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसके इंटरकालेज ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेहरबान सिंह कंडारी इंटरमीडिएट कालेज ने जीता।
विज्ञापन

बुधवार को मालवीय उद्यान में आयोजित चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेल में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। उद्घाटन मैच जूनियर बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल और मेहरबान सिंह कंडारी इंटरमीडिएट कालेज कोटद्वार के बीच खेला गया, जिसमें मेहरबान सिंह कंडारी इंटरमीडिएट कालेज ने 15-8 से मैच जीत लिया। बालिका वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज को 20-8 से पराजित किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, धीरेंद्र सिंह कंडारी, सुनील रावत, विनोद पंत, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विवेकानंद, हेमा पंत व साक्षी चमोली आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में विनोद रावत, अशोक रमोला, सतेंद्र रावत, वसीम अहमद व सतीश मौर्य शामिल रहे। आंखों देखा हाल मोहित नेगी ने सुनाया।

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें