लैंसडौन। इन दिनों परिवार समेत लैंसडौन घूमने आए अमेरिका के डेविड हॉक पर्यटन नगरी में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां से भी वे अपने परिवार के साथ निकल रहे हैं, लोगों की भीड़ उन्हें देखने को जुट जाती है। लोग उसके साथ सेल्फी लेने को क्रेजी दिख रहे हैं। डेविड हिंदी में लोगों से बातचीत कर उनका दिल भी जीत रहे हैं। अमेरिका के वर्जीनिया शहर निवासी 40 वर्षीय डेविड हॉक की लंबाई करीब सात फीट है। लोग उसकी इसी लंबाई केदीवाने हो रहे हैं। डेविड के साथ उनकी पत्नी जर्रा, उसकी दोस्त चेल्सी, बेटा जेम्स और दो बेटियां ईबी व ईजी है। डेविड ने बताया कि वह गत दो वर्षों से दिल्ली मेट्रो में बतौर अमेरिकन प्रतिनिधि इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। लैंसडौन की देश के पर्यटन शहरों में अपनी खास पहचान है। इसलिए वह यहां घूमने आए हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से यहां आने की सोच रहे थे। वह लैंसडौन की नैसर्गिंक सुंदरता अभिभूत दिखे। वह बताते हैं कि लैंसडौन में कुछ दिन परिवार के साथ बिताने से वह सुकून महसूस कर रहे हैं।