फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से कारपेंटर युवक की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गुमखाल के पास देवियोखाल में निजी आवास पर कारपेंटर का काम रहे एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। लैंसडौन के एसएचओ एमपी पुर्वाल ने बताया कि यूपी के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ गांव निवासी मो. वासिम (26) पुत्र शमसे गुमखाल के पास देवीयोखाल में निजी आवास पर खिड़की के दरवाजे बनाने का काम कर रहा था। शनिवार को करीब साढ़े छह बजे काम करते समय वह लोहे की रॉड से बिजली का तार हटाने लगा। तार कटा होने से उसे करंट लग गया। लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीण उसे कैंट अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें