फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश और मनीष हॉकी में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज मटियाली के दो छात्र पंजाब के जालंधर में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर विद्यालय के शिक्षक और उनके अभिभावक गदगद हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छात्र आकाश रावत और मनीष ने चंपावत जिले के टनकपुर में आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। इसके कारण उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। वे 23 से 27 अप्रैल तक पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में खेलेंगे। बताया कि इन बच्चों के खेल को तराशने में विद्यालय के वाणिज्य प्रवक्ता बृजेश काला ने सहयोग किया है। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें