फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से निजात पाने को वनमंत्री से मिले काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र में हाथी की दहशत से परेेशान काश्तकारों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर जंगली जानवरों से सुरक्षा और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वाभिमान मोर्चा पर्वतीय दुगड्डा के अध्यक्ष रमेश भंडारी ने ग्रामीणों के साथ वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर काश्तकारों को हो रही समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा के गांव धूराताल, रामड़ी, पुलिंडा रामड़ी, पुलिंडा, गिंठाला, मुंडला, मथाणा व ग्वीराला में जंगली जानवरों की दहशत है। हाथियों ने काश्तकारों की खेती चौपट कर दी है, जिससे उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वन विभाग द्वारा काश्तकारों को नुकसान के एवज में जो मुआवजा दिया जा रहा, वह पर्याप्त नहीं है। इसको किसान लेने से मना कर रहे हैं। एक तरफ तो सरकार पलायन रोकने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चौपट हो रही फसल का मुआवजा भी उन्हें पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है। काश्तकारों ने हाथियों से फसल को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाने और बर्बाद फसल के एवज में पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।
इस अवसर पर बलवीर सिंह, ताजवर सिंह, राधेश्याम, सर्वेशर, जोत सिंह, राजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, महेंद्र सिंह, पूरण सिंह, धीरज सिंह, वृजमोहन सिंह, हरी सिंह, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह व अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें