फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह के अंदर शुरू होंगे लैंसडौन विधानसभा के रुके काम: दिलीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने विफल कार्यकाल में प्रदेश के खजाने को खाली कर दिया है, इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सफलता पूर्वक प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। सीएम कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं नहीं, शासनादेश जारी करने के साथ घोषणाएं कर रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर तीन माह के अंदर लैंसडौन विधासभा क्षेत्र में रुके हुए सभी विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल की सभी रुकी हुई योजनाओं पर प्रदेश सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। दस वर्ष से रुकी भैरवगढ़ी पंपिंग योजना को कांग्रेस ने उसके हाल पर छोड़ दिया था। कहा कि दुनाव विद्युत परियोजना कांग्रेस कार्यकाल में अंतिम सांसें गिन रही थी, भाजपा सरकार ने इसका लोकार्पण भी कर दिया हैै। इसी प्रकार नैनीडांडा पंपिंग योजना भी धनाभाव में अटकी पड़ी थी, इसके लिए भी सीएम ने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर योजना को जीवित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोचियार-मजेड़ा बैंड मोटर मार्ग पर पुल , भंयासू-बंगरखाल, बरई-रथुवाढाब, अमखोली- ललाई, तिमलीखाल-कनूलीबड़ी, किलबोखाल-मझयाड़ी, किलबोखाल- सुंद्ररोली, पजाईमोक्षण-बैंड़ाहाड़, छिनखाल-कमैड़ा, चुंडई-बरस्वार, चुंडई-ढकसूंण, बसड़ा- बूंगा मोटर मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति देने के लिए सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें