फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल दो माह बाद कोटद्वार पहुंची मसूरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक साल और दो महीने बाद आखिरकार मसूरी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय से दोे घंटे लेट आठ बजे कोेटद्वार स्टेशन पहुंची। पिछले वर्ष 23 जुलाई को सुखरो रेल पुल के ढह जाने से कोटद्वार से इस ट्रेन का संचालन बंद होे गया था। इससे गढ़वाल के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें इस ट्रेन के पकड़ने लिए नजीबाबाद जाना पड़ रहा था। शुक्रवार सुबह आठ बजे जैसे ही मसूरी एक्सप्रेस कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची गढ़वाल के रेल यात्रियों के चेहरे खिल उठे। मसूरी एक्सप्रेस के आते ही कोटद्वार रेलवे स्टेशन गुलजार हो उठा।
विज्ञापन

कोटद्वार के प्रभारी स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट का कहना है कि मसूरी एक्सप्रेस का कोटद्वार पहुंचने का समय सुबह 6:00 बजे है, लेकिन शुक्रवार सुबह मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे लेट करीब आठ बजे कोटद्वार पहुंची है। संभवत: शनिवार से ट्रेन अपने निर्धारित समय से कोटद्वार पहुंचेगी।

कोटद्वार और नजीबाबाद के लोगों को मिली अतिरिक्त सुविधा
मसूरी एक्सप्रेस संचालित होने से कोटद्वार और नजीबाबाद के लोगों को दो जोड़ी ट्रेन और मिल गई हैं। मसूरी एक्सप्रेस कोटद्वार सुबह छह बजे पहुंचेगी। यही ट्रेन कोटद्वार से पैसेंजर बनकर सात बजे नजीबाबाद जाएगी और रात को पैसेंजर के रुप में कोटद्वार नौ बजे पहुंचेगी। यहां से मसूरी एक्सप्रेस बनकर रात दस बजे नजीबाबाद के लिए रवाना होगी। रात में इसके कोच देहरादून से आने वाली मेन मसूरी एक्सप्रेस में जुड़ जाएंगे। ऐसे में कोटद्वार से नजीबाबाद जाने के लिए लोगों को रात दस बजे भी ट्रेन उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



कोेटद्वार के लोगों के चेहरे खिले
कोटद्वार। मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से सबसे अधिक खुशी कोटद्वार के लोगों को हुई है। व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, कोषाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक विजय माहेश्वरी का कहना है कि देर से ही सही मसूरी एक्सप्रेस के संचालन से कोटद्वार स्टेशन गुलजार हो गया। उनका कहना था कि सुखरो रेल पुल के ढहने का नुकसान कोटद्वार के लोगों को झेलना पड़ा है। क्षतिग्रस्त सुखरो रेल पुल का नए सिरे से निर्माण होने के बाद कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच पैसेंजर और दिल्ली तक चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस तो 30 मार्च से शुरू हो गई थी, लेकिन मसूरी एक्सप्रेस के कोचों की बुकिंग हरिद्वार से होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था। मसूरी एक्सप्रेस शुरू होने की सूचना से गढ़वाल के रेल यात्रियों, सैनिकों और पूर्व सैनिक काफी खुश है। उनका कहना है मसूरी एक्सप्रेस चलने से गढ़वाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें