फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आज युवा संसद में अपने विचार रखेंगे नौजवान

Wed, 11 Mar 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज परिसर में आज यानी बृहस्पतिवार को युवा संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत और महाविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम के संचालन के लिए एक समिति गठित की गई है। प्राचार्य प्रो. डॉ. बत्रा ने जानकारी दी कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा विषय की समझ, तार्किक विश्लेषण, संवैधानिक मूल्यों की जानकारी और प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित युवाओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें