खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी शिवालिक नगर में तीसरी अंतर खेल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक नेहरा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में खेल इंडिया ट्रस्ट के सभी इकाइयों एवं उससे जुड़े सभी स्कूलों से निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 16 जून से 17 जून तक चलेगी। खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव प्रदुमन कुमार पांडे ने कहा की मन को एकाग्र कर सही लक्ष्य को साधने से ही सफलता प्राप्त होती है। अशोक चौहान ने सभी निशानेबाजों को जीत के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक नवीन कुमार ठाकुर ने ट्रस्ट की सफलता को गिनाया। कहा कि ट्रस्ट के लगभग 15 राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। जुलाई में होने वाली राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में इस वर्ष लगभग हरिद्वार से 100 निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें अकादमी से बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कोच नेत्रपाल सिंह तोमर, साहिल मलिक अन्य राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल रहे।