हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोहित निवासी कड़च्छ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की मध्यरात्रि करीब एक बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे राजेश उर्फ गुड्डू और उसके बेटे मोहन ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लात-घूसों के साथ धारदार हथियार से भी हमला किया। हमले में उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद