फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास एक युवक के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, रिंकू सिंह निवासी शांति विहार कॉलोनी आर्यनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे वह जटवाड़ा पुल नहर के पास से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कबीर और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान सभी ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि नामजद युवक कबीर रानीपुर मोड़ स्थित एक बैंक और हीरो शोरूम में कार्य करता है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें