हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी उसके पास मिली।
एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि 19 अक्तूबर को किशोरी घर से लापता हो गई थी। पिता ने 20 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता चला कि बालिका को साहिब निवासी ग्राम गढ़, थाना रानीपुर बहलालाकर अपने साथ ले गया। टीम ने आरोपी की लगातार तलाश की और मुखबिर की सूचना पर 21 अक्तूबर को बहादराबाद के काली मंदिर से बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।