सप्तऋषि। नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया। हरिपुर कला की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नशा छोड़ने की इच्छा को मजबूती से बढ़ावा देते हुए राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट और भागीरथी समन्वय परिषद के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति अभियान का संचालन वैशाली, कृष्ण प्रताप, विनीत, राहुल, चेतन, जतिन, प्रवीण, मोहित, दीपक और पूनम सूरी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में एक महिला ने अपने जीवन कि आप बीती साझा करते हुए बताया कि 22 वर्षीय पुत्र नशे की गिरफ्त में आ गया है जिससे हमारे परिवार को सामाजिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के विरुद्ध अभियान में आयोजित कार्यक्रम में एक युवक ने सार्वजनिक रूप में नशा छोड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए उपचार एवं पुनर्वास के लिए आगे आने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रीता, गीता, अभिषेक, मीनू, किशोर, तनिष्क, अमन, प्रियांशु, यज्ञ राज, प्रद्युमन, आर्यावर्त, चंदा राम सहित बहुत से स्थानीय लोग उपस्थित रहे।