फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी एग्रीमेंट देकर दो ग्राहकों से आठ लाख लेकर युवक फरार

Mon, 03 Aug 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां कार्यरत युवक पर फर्जी एग्रीमेंट के जरिए दो ग्राहकों से आठ लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदीप चौधरी निवासी सुमननगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके कार्यालय पर कपिल नाम का युवक काम करता था। आरोप है कि 30 जुलाई को उसने उनके दो ग्राहकों से धोखाधड़ी कर नकदी अपने कब्जे में ले ली। उसने गढ़वाल निवासी ग्राहक सूरज देवराड़ी से तीन लाख रुपये और किशोर से पांच लाख रुपये नकद लेकर उन्हें फर्जी एग्रीमेंट थमा दिए। इसके बाद वह 31 जुलाई की तड़के करीब चार बजे कार्यालय से फरार हो गया। प्रदीप चौधरी का कहना है कि युवक के पास कार्यालय का पूरा हिसाब-किताब रहता था। उसके फरार होने के बाद आशंका है कि अन्य ग्राहकों की धनराशि और कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब हो सकते हैं। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें