फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आस्था पथ पर युवती की गला दबाकर की गई थी हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, 28 जून को झाड़ियों में पड़ा मिला था शव
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में आस्था पथ पर झाड़ियों में मिले युवती के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की बात की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी भी मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस और सीआईयू की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 28 जून को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में आस्था पथ पर गंगा किनारे झाड़ियों में 25 से 30 वर्ष की युवती का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया था। मृतका के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। कंधे और घुटनों पर चोट के निशान मिले थे। युवती की पहचान कराने के लिए प्रयास किए गए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। अब मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने के कारण मौत होना सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार युवती के गले पर लिगेचर मार्क, चेहरे और होंठ पर चोट के निशान, हायॉइड बोन व नाक की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें