हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी के लिए निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी चार अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे कंपनी जाने के लिए निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ आसपास भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका का कोई पता नहीं चल सका। सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। संवाद