सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंकने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के बाद जमानत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि जिस अपराध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है। दोबारा उसी जगह मुख्यमंत्री का बड़ा पुतला दहन करेंगे।
वरुण बालियान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और विजिलेंस के बाद अब स्थानीय पुलिस के सहारे विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता दबने वाले नहीं हैं। वह जनता के मुद्दों को बढ़-चढ़कर उठाएंगे। जमानत मिलने वाले युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चौहान, निखिल सौदाई का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर, जानी, मुकुल चौहान, जगदीप असवाल, महारूफ सलमानी आदि रहे।