फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: विश्व धर्म संसद के लिए यति नरसिंहानंद ने लिखा पत्र, चारों पीठों के शंकराचार्य को लिखा पत्र

Thu, 21 Mar 2024 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व धर्म संसद के आयोजकों में शामिल रहे स्वामी यति नरसिंहानंद ने एक और धर्म संसद का एलान किया है। हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर मीडिया से बात करते हुए यति नरसिंहानंद ने कहा कि दिसंबर में गाजियाबाद स्थित डासना पीठ पर धर्म संसद आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने सहारनपुर स्थित दारुल उलूम की ओर से गजवा ए हिंद को लेकर फतवा जारी किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि चारों पीठों के शंकराचार्य को पत्र लिखकर धर्म संसद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें...Election 2024:  वोट देने में बहना का क्या कहना...विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाएं कर रहीं ज्यादा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहानंद ने कहा कि इसके बाद सभी 13 अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों से भी आग्रह किया जाएगा। बता दें कि स्वामी यति नरसिंहानंद साल 2021 में हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन करवा चुके हैं। इस आयोजन के दौरान उन पर हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था और जेल भी जाना पड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें