श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। संगठन ने पीपल, आंवला, जामुन कैनल तथा अशोक के पौधे रोपे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार सिंह और एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने पर्व की महत्ता पर चर्चा की। एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि आज हरेला पर्व के साथ पहाड़ों में सावन के महीने की शुरुआत होती है। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व महासचिव विनीत धीमान ने सभी से अपील की कि वह अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर एक पौधा अवश्य लगाएं। हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवेलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गौरव कुमार, नवीन कुमार, मनोज शर्मा, डाॅ. अर्जुन नागयान, प्रभात कुमार, सुधीर चावला अशोक गिरी, संजय भारती, अनुभव गर्ग, सुरेश फुलवानी, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।