फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल गेट पर श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भेल में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बीएचईएल में मैटेरियल गेट पर एचएमएस संगठन से जुड़े श्रमिकों ने सरकार की श्रमिक विरोध नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार भेल में पर्याप्त काम उपलब्ध कराए। ऑल इंडिया भेल एचएमएस फेडरेशन के महामंत्री मनीष सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन की ओर से मिलने वाली कई प्रकार की सब्सिडी में लगातार कटौती की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नफीस अहमद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में पुन: प्रवेश प्रारंभ किए जाएं। फाउंड्री के महामंत्री सचिन शर्मा ने कहा कि केवी व डीपीएस में चलने वाली बसों को पूर्व की भांति संचालित किया जाए। इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान प्रेमचंद, वीरेंद्र सिंह चौहान, राधेश्याम, नरेश, सचिन, यशोदा, नंदन, वीरेंद्र चौहान, नरेश नेगी, संदीप गौतम, पवन, योगेंद्र, भानु, हंसराज कटारिया, गौरी शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें