शाहपुर शीतलाखेड़ा में मनरेगा के तहत मजदूर नाले की खुदाई का कार्य करते हुए ।
- फोटो : HARIDWAR
शाहपुर शीतलाखेड़ा में मनरेगा के तहत गांव के पानी की निकासी के लिए नाले की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। नाला बनने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। गांव में पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने से बरसात के दिनों में रास्ते में जलभराव हो जाता था। सरदार संजय सिंह, रोहताश सिंह, अशोक सिंह, करण सिंह आदि ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी रचना देवी व ग्राम प्रधान पूजा कौर से नाले की खुदाई कराने की मांग की थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवान सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य आदेशकुमार का कहना है कि गांव के पानी की निकासी के लिए मनरेगा के तहत नालाबनवाया जा रहा है।