बहादराबाद। योगगुरु स्वामी रामदेव ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला आरक्षण लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कालजयी निर्णय किया है। युगों-युगों तक देश की मातृशक्ति, प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ रहेगी। कहा कि यह मात्र महिलाओं का आरक्षण मात्र ही नहीं है, उनके गौरव, शौर्य, वीरता, बलिदान, कुर्बानियों को इस मातृशक्ति का जो इस राष्ट्र के लिए योगदान रहा है। यह उसके प्रति कृतज्ञता का भाव है। इसके लिए वंदन नाम जोड़ा गया है। यह हमारी सनातन संस्कृति का संस्कार है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को इतना बड़ा यह गौरव दिया है। संवाद