हरिद्वार। मांगों को लेकर ग्राम जगजीतपुर में आंबेडकर भवन पर अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं का धरना 22 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह की ओर से आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसमें सभी संगठनों से जल्द से जल्द वार्ता कर आगे की रणनीति एवं आंदोलन करने पर विचार किया गया। कहा कि धरने पर बैठी महिलाओं को अब तक कई संगठनों की ओर से धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया जा चुका है। जिससे आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। इस मौके पर कामरेड ओमपाल सिंह, कामरेड राम विलास, संजीव कामरेड, रफलपाल सिंह, प्रमिला, कलावती, विद्या देवी, सीतो देवी, सुलोचना देवी, मेना देवी, सुबलेश, ममता, संजीव कामरेड आदि मौजूद रहे।