फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वुमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के मुकाबले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रही वुमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबले शुरू हो गए। पहला मैच सीएयू-बी व सीएयू-ए के बीच बोंगला खेला गया। सीएयू-बी की टीम ने 149 रन बनाए। प्रीति भंडारी ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सीएयू-ए की अमीषा बहुखंडी ने चार विकेट झटके। सीएयू-ए की टीम ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 77 रन बनाए। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इंद्र मोहन बड़थवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें