भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड महिला इकाई की और से हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्?
- फोटो : HARIDWAR
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की महिला इकाई की ओर से हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संदीप सिंहानिया प्रजापति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता योगाचार्य व संचालन जिलाध्यक्ष बीपीएचओ हरिद्वार ऋतु वर्मा प्रजापति ने किया। सभी महिलाओं की ओर से सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संदीप सिंहानिया ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की बिना महिलाओं की सहभागिता के शून्य होती है। सभी पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज के गीत गए और झूले का भी आनंद लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका बीएपीएचओ जिलाध्यक्ष ऋतु वर्मा प्रजापति, अंकिता प्रजापति, नीलम प्रजापति, पिंकी सिंहानिया , प्रीति प्रजापति, नेहा प्रजापति, कविता प्रजापति, चित्रा प्रजापति, प्रकृति सिंहानिया आदि मौजूद रहे।