हरिद्वार। लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण से अधिक शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आरक्षित सीटों का प्रयोग अधिकतर पुरुष करते हैं। राजनीति में भी महिलाओं को टिकट योग्यता के बजाय पारिवारिक पृष्ठभूमि पर दिए जाते हैं। शिक्षा और अधिकारों के ज्ञान के बिना आरक्षण व पद बेकार हैं। बदलाव की आवश्यकता निचले स्तर पर है। मा.सि.रि