फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मायके आई महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में अपनी बीमार माता को देखने के लिए मायके आई एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 अगस्त को वह बीमार मां को देखने मायके आई थी। घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने गई तो गांव का ही नासिर आ गया। आरोप लगाया कि उसने अकेला देखकर अश्लील हरकत की। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसकी बड़ी बहन आ गई। तब विरोध करने पर नासिर धमकी देकर चला गया।
गांव के कुछ मौजिज लोगों ने नासिर व उसके परिवार वालों से माफी मंगवाकर समझौतानामा करा दिया था। आरोप है कि अब फिर से महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें