फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला पर देर रात हाथी ने किया हमला

सार

श्यामपुर में देर रात लच्छो देवी और उनकी बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया। राहगीरों की मदद से दोनों की जान बची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हाईवे अथॉरिटी के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर। श्यामपुर की निवासी लच्छो देवी अपनी बेटी के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए कांगड़ी जा रही थीं इसी बीच उन पर हाथी ने हमला कर दिया। यह घटना देर रात की है जब लच्छो देवी बस से उतरीं, वहां काफी अंधेरा था। वह सड़क पार करके गांव की ओर जाने लगीं, तभी अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के साथ उसका बच्चा भी था, जिस वजह से उसने खुद को असुरक्षित महसूस किया और लच्छो देवी घायल हो गई। फिलहाल उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो मौजूद राहगीरों ने उनके बचाव में हाथी को भगाने के लिए शोर मचाने लगे। सामने से आ रहे अधिक शोर को सुनकर हाथी पीछे हटा और जंगल की ओर निकल गया। इस पहल के चलते मां बेटी की जान बच गई। राहगीरों ने घायल अवस्था में लच्छो देवी को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नाराजगी देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें