फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.248 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

सार

सिडकुल पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।महिला के पास से एक किलो 248 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए रेशमा उर्फ सोनिया निवासी रोशनाबाद को पठानपुरा क्षेत्र से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से एक किलो 248 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला गांजा की सप्लाई कर रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए रेशमा उर्फ सोनिया निवासी रोशनाबाद को पठानपुरा क्षेत्र से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास से एक किलो 248 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें