हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने गांजे के साथ महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 30 हजार बताई जा रही है।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक रेल चौकी प्रभारी हेमेंद्र गंगवार को सोमवार की शाम सूचना मिली कि तस्कर गांजे की डिलीवरी करने के लिए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस दुर्गा चौक पर पहुंची। चेकिंग के दौरान स्कूटी से एक महिला और युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सोनिया शर्मा निवासी राजीव नगर लाल मंदिर और युवक ने अपना नाम सोनू उर्फ सन्नी निवासी कस्बा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर बताया। कोतवाल ने बताया कि एक किलो 309 ग्राम गांजा पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद