II
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
I
I
I
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोर का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती जबरन बहला-फुसलाकर किशोर का अपहरण कर ले गई। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर युवती और उसकी मां व बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसका पुत्र नाबालिग है और 12वीं में पढ़ता है। आरोप लगाया कि एक 23 वर्षीय युवती ने उसके बेटे को डरा धमकाकर अपने वश में किया हुआ है। युवती उसके बेटे का शारीरिक शोषण कर रही है।
I
I
I
Iएक अक्तूबर को युवती, उसकी मां और बहन उसके घर आए थे। उन्होंने अपनी बेटी से बेटे की शादी करने की बात कही, लेकिन बेटे के नाबालिग होने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि उसी दिन करीब एक घंटे बाद युवती फिर से उसके घर पर आई। उसके बेटे को अपने साथ लेकर चली गई। तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।I