फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में शुरू नहीं होने देंगे अवैध खनन: शिवानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में किसी भी हालत में खनन शुरू नहीं होने देंगे। जो लोग अवैध खनन करने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में पत्रकारों वार्ता में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ भूमाफिया किस्म के लोग पूर्व मंत्री से मिलकर गंगा और उसकी सहायक नदियों में खनन खुलवाने की मांग कर रहे हैं। जबकि इन्हें यह मालूम नहीं है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से गंगा और उसकी सहायक नदियों में पूर्ण रूप से खनन पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही कोर्ट की ओर से भी खनन पर पाबंदी है। बावजूद इसके अवैध खनन खुलवाने का अनैतिक प्रयास किया जा रहा है। जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खनन माफिया ने गंगा क्षेत्र को चंबल की घाटी बना दिया है। खनन के रोक आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। अवैध रूप से प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत के चलते खनिज सामग्री स्टोन क्रशरों पर ठिकाने लगाई जा रही है। अब खनन बंदी के आदेशों के बाद भी अवैध रूप से खनन खुलवाने का कोशिश की गई तो मातृ सदन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें