रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी को पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। मायके वाले बेटी को साथ घर ले आए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुशनसीब निवासी ग्राम राजपुर गढ़मीरपुर की शादी 2018 फरवरी माह में इखलाक निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही इखलाक उससे मारपीट करनी शुरू कर दी थी। आरोप है एक जुलाई को इखलाक ने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पड़ोस में रहने वाली महिला के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद खुद घर से बाहर चला गया। मायके में जानकारी दी। मायके वाले आकर उसे अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद