Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को दहेज में कार नहीं लाने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल तक मामला पहुंचने पर रानीपुर पुलिस हरकत में आई। कप्तान के आदेश पर आरोपी पति और बिचौलिये सहित 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार किरन निवासी विष्णुलोक काॅलोनी रानीपुर ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी सचिन सिंह माधरे निवासी मोहल्ला तगासराय जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के तीन जुलाई 2022 को हुई थी। बिचौलिये ममता उसका पति संगीत व उमेश निवासी दूरदर्शन केंद्र के सामने चूना भट्टी रायपुर रोड देहरादून की मौजूदगी में दहेज का सभी सामान दिया गया, लेकिन शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे।
I
I
I
Iपति सचिन व सास मीना, ननंद सोनू, मीनू उर्फ डोली व भारती लगातार तंग कर रह थे। ननंद के पति सतीश बागड़ी, संजीव पंवार, सोनू उर्फ पवन भी ताने देते थे। सभी ने मायके से कार मांगने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज कर बुरी तरह पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति सचिन सिंह माधरे, मीना, सोनू उर्फ पवन, मीनू उर्फ डोली, भारती, सतीश बागड़ी, संजीव पंवार, सोनू, ममता, संगीत, उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I