पथरी। क्षेत्र के फेरूपुर व बादशाहपुर में कृषि विभाग के बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज उपलब्ध हो गया है। इससे करीब बीस गांवों के किसानों को सरकारी दरों व छूट पर बीज खरीदने का फायदा होगा। कृषि विभाग के एडीओ जय सिंह ने बताया कि दोनों बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज डीबीडब्लू 222, 187, 316, 327, 303 उपलब्ध हो गया है। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति की सभापति ज्योति चौहान, देशराज सैनी, अशोक कुमार, सुनील धीमान, सुशील कुमार, रियासत, शकील आदि किसानों का कहना है कि खेतों में धान की फसल की कटाई और गन्ने की छिलाई के बाद खेत खाली हो रहे हैं। अब किसान कृषि विभाग के बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज आने से खेतों में गेहूं की बोआई कर सकेंगे। किसानों को बाजार से गेहूं का बीज महंगे दाम पर मिलता है, जबकि, कृषि विभाग के केंद्रों से बीज खरीदने पर अनुदान मिलता है। संवाद