फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैनीवाल के महामंत्री बनने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

हरिद्वार। भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पार्षद सचिन बैनीवाल को महामंत्री नियुक्त किया है। उनसे उम्मीद जताई गई है कि पार्टी का जनाधार बढाने व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सचिन बैनीवाल की नियुक्ति होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। सचिन बैनीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि का आभार जताया। कहा कि जो विश्वास उन पर जताया है, वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, हीरा सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दिपांशु विद्यार्थी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, प्रदीप मेहता, मंडल मंत्री गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें