लालढांग। लालढांग गैण्डीखात मार्ग पर कटेबढ़ गुरुद्वारा के पास पिछले 15 दिनों से पाइप लाइन के टूटने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों भी परेशान हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार पाइप लाइन लीकेज के बारे बताया जा चुका है। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा कि जल संस्थान की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई। वहीं, जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही लीकेज को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद