फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गांवों में सही ढंग से किया जाए अपशिष्ट प्रबंधन

Sun, 15 Mar 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन सीतापुर में स्वयंसेवकों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन पर व्याख्यान हुआ। इसमें हिम विलेज ई-प्रहरी के वक्ता सुमित सिंह ने कहा कि गांवों में सही ढंग से अपशिष्ट प्रबंधन किया जाए और स्वच्छता बनाए रखी जाए, तभी हिमालय को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न रंगों के डस्टबिन के बारे में बताया और समझाया कि किस प्रकार का कचरा किस डस्टबिन में डाला जाता है। इस मौके पर प्रो. संगीता मदान, स्तुति मिश्रा, मोली पारासर, दिव्या, सुरभि, रितिका, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें